CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

उड़ान योजना के तहत जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली की यात्रा एलाइंस एयर 72 सीटर

Spread the love

आज दिनांक 12 मार्च 2024 जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, विमानन मंत्री भारत सरकार श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक आदरणीय श्री किरण सिंह देव जी के कर कमलो द्वारा व भाजपा पदाधिकारी की उपस्थिति में उड़ान प्रारंभ की गई।

दिल्ली से आने वाले व दिल्ली जाने वाले सभी यात्रियों का बुके देकर स्वागत भी किया गया एवं केक काट कर खुशियां मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन व एयरपोर्ट में कार्यरत सभी कर्मचारियों अधिकारियों का आभार माना।

 विशेष रूप से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रेषित किया गया।

The post उड़ान योजना के तहत जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली की यात्रा एलाइंस एयर 72 सीटर appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button