Uncategorized

विद्यार्थियों को तनाव से बचाने के लिए खेल भी है जरूरी-अक्षय नामदेव

Spread the love



जीवन जीने की कला सिखाते हैं खेल


नव चेतना चातन केरला स्कूल कोटमी कला में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन


खेल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है विद्यार्थी जीवन में शिक्षा जरूरी है परंतु शिक्षा के साथ खेल भी उतना ही आवश्यक है क्योंकि खेल बच्चों को तनाव से बचाते हैं।

उक्त बातें नव चेतना चातन केरला स्कूल कोटमी कला में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकोला के प्राचार्य अक्षय नामदेव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किया। श्री नामदेव ने कहा कि वह दौर अब गुजर गया जब लोग कहते थे कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब,पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब। अब अब अच्छे खिलाड़ी आगे चलकर खेलों में भी अपना करियर बना रहे हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि उनके विद्यालय में ही गांव में रहने वाली लड़कियां जिमनास्टिक जैसे तकनीकी से भरे खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमा रही है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब बच्चों पर पढ़ाई का दबाव अत्यधिक है ऐसे में बच्चों को तनाव से बचने के लिए विद्यालयों को आवश्यक रूप से खेल कूद की गतिविधि आयोजित करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत का महत्व नहीं होता। खेल खेलने से भाईचारे की भावना सहयोग एवं समरसता का भाव विकसित होता है। इसके पूर्व उन्होंने खेल दीप जलाकर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। नवचेतना चातन केरला स्कूल की संचालक गीता शुक्ला ने भी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व मुख्य अतिथि एवं अन्य आमंत्रित अतिथीकाअक्षय नामदेव, विशिष्ट अतिथि चंद्रकांत सलाम एवं व्याख्याता गोवर्धन यादव तथा संचालक श्रीमती गीता शुक्ला स्वागत विद्यालय के प्राचार्य श्री अगस्टिन सहित स्टाफ के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य अगस्टिन ने दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता की प्रस्तावना की जानकारी प्रस्तुत की। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अक्षय नामदेव ने जूनियर वर्ग के छात्रों की 100 मी दौड़ में विसिल बजाकर की। इस अवसर पर चातन केरला स्कूल के समस्त स्टाफ एवं पालकों ने उपस्थित रहकर खिलाड़ी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button