कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने जताया कोटा क्षेत्र के मतदाताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार

Spread the love



कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कोटा क्षेत्र के सभी मतदाताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कोटा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी मतदाताओं ने अपनी भागीदारी की। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं का जागरूक होना अत्यंत जरूरी है। इसी के साथ उन्होंने कोटा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशेष आभार जताते हुए उन्हें देव तुल्य कहा। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव कोई भी हो कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव लड़ा जाता है और जीत जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर मेरे तथा कांग्रेस पार्टी लिए काम किया है मैं अपने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *