बाल दिवस के अवसर पर पेंड्रा के बंधी में संचालित त्रिवेणी बच्चों का अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

Spread the love





शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अनीश ताम्रकार द्वारा 14 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क चिकित्सा सलाह देने के साथ ही दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के तीनो विकासखंडों से बड़ी संख्या में परिजन बच्चों को लेकर आए थे। डॉ. अनीस ताम्रकार ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बच्चों के अभिभावकों को ‘बच्चों को स्वस्थ कैसे रखा जा सकता है’, इसका परामर्श दिया। डॉ अनीश ताम्रकार ने बच्चों के अभिभावकों को बाल रोग, मौषमी बीमारियों के अलावा बुखार, भूख न लगना, लंबाई न बढ़ना,नवजात शिशु से संबंधित बीमारियां, कम वजन होना, समय से पहले पैदा होना सहित समस्त टीकाकरण का निशुल्क परामर्श दिया। इस दौरान त्रिवेणी बच्चों का अस्पताल की ओर से बच्चों को उपहार भी दिए गए। गौरेला पेंड्रा मरवाही क्षेत्र में बच्चों के इलाज के लिए अच्छे चिकित्सक और अस्पताल की आवश्यकता महसूस किया जाता रहा है ऐसे में पेंड्रा में त्रिवेणी बच्चों का अस्पताल खुलने से बच्चों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए भटकना नही पड़ता। बाल रोग चिकित्सक डॉक्टर अनीश ताम्रकार पेंड्रा के स्थानीय निवासी होने के साथ ही वरिष्ठ चिकित्सक डॉ जुगन ताम्रकार के पोते हैं। डॉ जुगन ताम्रकार और उनका परिवार क्षेत्र में कई वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *