प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पेण्ड्रा नगर में किया जनसंपर्क
बड़ी संख्या में समर्थक रहे मौजूद

Spread the love


गौरेला/पेण्ड्रा: भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पेण्ड्रा मण्डल के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क कर, नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा नेता उपस्थित हुए!
कोटा विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पेण्ड्रा मंडल के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया!
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हाईस्कूल स्थित शिव मंदिर में पूजन कर जनसंपर्क कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही गाजे बाजे के साथ पूरे पेण्ड्रा नगर में घर घर जाकर लोगों के आशीर्वाद मांगा!
इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र की एक एक बात को पूरा करेंगे और छत्तीसगढ़ के जनता के भावना के अनुरूप इसे तैयार किया गया जिसमें सभी वर्गों का विकास हो सकें!
प्रबल प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार ही विकास करती है, और भाजपा की सरकार गरीब जनता को समर्पित सरकार होती है, गांव गरीब आदिवासी किसान युवा महिला सभी वर्गो का विकास सिर्फ और सिर्फ भाजपा ने किया है और करेगी!
भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पेण्ड्रा के हाईस्कूल से जनसंपर्क सुरु किया और दुर्गाचौक, अमरपुर रोड, तलाबटोला, आजाद चौक, गर्ल्स स्कूल, चेतन चौक, बाजार पारा, पुरानी बस्ती, तेंदू पारा चौबे पारा में सघन जनसंपर्क और नुक्कड़ सभा को सम्बोधित कर जनता से आशीर्वाद मांगा और जनता से वादा किया के उनके सभी के पक्के आवास जो रुके हुए है उन्हें जल्द ही मिलेंगे!
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, स्थानीय पदाधिकारी जन उपस्थित हुए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *