भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की आमसभा पेण्ड्रा में

Spread the love



भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा 05नवम्बर रविवार को पेण्ड्रा आ रहे हैं।उक्ताशय की जानकारी देते हुये भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल एवं सह प्रभारी तापस शर्मा ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा कोटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं मरवाही विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची के पक्ष में आमसभा को सम्बोधित करेंगे।नड्डा का आगमन हेलीकॉप्टर से हो रहा है वे पेण्ड्रा के हाई स्कूल मैदान 05 नवम्बर,रविवार को सुबह 11 बजे विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *