






आदिवासियों के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा हूं – गुलाब राज
मरवाही विधानसभा क्षेत्र के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के प्रत्याशी गुलाब राज आज मरवाही विधानसभा के दूरस्थ ग्राम बस्ती बगरा पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया तथा हल चलाता किसान छाप में वोट देने की अपील की। गुलाब राज ने कहा कि मैं आदिवासियों के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरी जीत आपकी जीत होगी।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के मरवाही प्रत्याशी गुलाब राज मरवाही के गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा कठिन परिश्रम कर रहे हैं। गुलाब राज आज मरवाही विधानसभा के दूरस्थ ग्राम बस्ती बगरा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा हल चलाता किसान छाप मैं वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बस्ती बगरा को विकास से जोड़ने का काम मुख्यमंत्री के रूप में अजीत जोगी ने किया और उन्होंने यहां तक सड़क का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि बस्ती बगरा क्षेत्र के गांव अभी भी विकास के मामले में अभी भी पीछे है मैं इन गांवों के विकास के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। उन्होंने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ गांव के लोगों से जनसंपर्क कर उनसे आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान गुलाब राज के साथ सैकड़ो जेसीसी कार्यकर्ता थे हैं। बस्ती और बगरा में जीसीसी प्रत्याशी को काफी जन समर्थन मिला।






Leave a Reply