






जीसीसी प्रत्याशी ने ग्राम झगराखांड़ में युवाओं के साथ खेला वॉलीबॉल, बढ़ाया उत्साह
चुनाव प्रचार में निकले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के मरवाही प्रत्याशी गुलाब राज ने कहा है कि युवा युवा नशा छोड़कर खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर हो।
गौरेला विकासखंड के सघन जंक्शन पार्क में निकले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी पार्टी के प्रत्याशी गुलाब राज ने ग्राम झगराखांड़ में युवाओं के कार्यक्रम में पहुंचकर उनसे नशा मुक्ति अभियान के प्रचार प्रसार में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि युवा नशा छोड़कर खेल कूद एवं रचनात्मक गतिविधियों की ओर अग्रसर हो। गुलाब राज ने यहां गांव में चल रहे वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में स्वयं भी एक खिलाड़ी के रूप में सम्मिलित होकर वॉलीबॉल खेल में हिस्सा लिया तथा युवाओं का उत्साहवर्धन किया। ग्राम झगराखांड़की युवा जीसीसी प्रत्याशी गुलाब राज को अपने बीच पर आकर अत्यंत प्रसन्न हुए तथा उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव जिताकर विधानसभा में अपने प्रतिनिधि बनाकर भेजने की बात की।






Leave a Reply