डॉ.के के ध्रुव विधायक प्रत्याशी का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत…

Spread the love


जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव,भोला नायक,अमन शर्मा ने कदम से कदम मिलाकर जनसंपर्क कर मांगा जन समर्थन



मरवाही विधानसभा चुनाव में मिल रहे अपूर्व जनसमर्थन से कांग्रेसी गदगद हैं। अपनी जीत को सुनिश्चित कर रहे हैं हर गांव में जहां जहां विधायक प्रत्याशी डॉ.के के ध्रुव का जनसंपर्क हो रहा है आम मतदाता उनको भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं और पुनः विधायक बनाने की बात कह रहे हैं।
इधर कांग्रेसी कार्यकर्ता भी एकजुटता से मेहनत कर रहे हैं डॉ साहब के साथ साथ लगातार कांग्रेस पार्टी की योजनाओं को मरवाही विधानसभा के अंतिम छोर बस्ती, बगरा,लमना,अमगांव तक पहुंचा कर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

इस अवसर जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव,मनोज गुप्ता,अमन शर्मा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,भोला नायक जिला सामन्वयक ,डॉ.नरेंद्र राय, बेचू अहिरेश,रेखा तिवारी, मालती वाकरे,तारा मार्को,सहित कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *