सुखसागर सिंह कंवर बने मानस तीर्थ सोनकुंड सोनमूंड़ा समिति के अध्यक्ष

Spread the love




महंत महिपालानंद महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति का हुआ पुनर्गठन


सोन नदी के उद्गम स्थल मानस तीर्थ सोनकुंड सोनमूंड़ा पेंड्रा की कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया है । इस पुनर्गठन में मानस तीर्थ सोनकुंड सोनमूंडा के अध्यक्ष सुखसागर सिंह कंवर बनाए गए हैं।


इस संबंध में मानस तीर्थ सोन कुंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 अक्टूबर 2023 दिन गुरु वार को मानस कल्याण समिति सोनकुण्ड के तत्वावधान में परम पूजनीय श्री श्री 108 श्री महिपालानंद जी महाराज जी के अध्यक्षता में प्रबंधन कार्यकारिणी समिति पुनर्गठन के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूज्य संतजन, विद्ववत्जन, श्रद्धालुजन एवं पूर्व पदाधिकारिगणो एवं ग्राम वासी यों की उपस्थिति में बैठक की कार्यवाही सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुखसागर सिंह कंवर ,उपाध्यक्ष बिसाहन सिंह कंवर ,सचिव रविन्द्र सिंह कंवर सहसचिव अशोक कुमार काशीपुरी, कोषाध्यक्ष तखत सिंह कंवर उपकोषाध्यक्ष रामसेवक सोनवानी,मीडिया प्रभारी अक्षय नामदेव ,विशेष सलाहकार समिति श्याम सिंह घोष ,नागेंद्र बहादुर सिंह,सदन सिंह पैकरा, हिंगल सिंह , फूलचंद जाता सक्रिय सदस्य,हरिनाम सिंह पैकरा,विवेक सिंह पैकरा ,गुरु दयाल सरियान ,संतराम काशीपुरी,श्रीकांत सिंह पैकरा ,श्रीमान प्रताप सिंह संरक्षक सदस्य टीका दास मरावी उपेंद्र बहादुर सिंह, रामनिवास तिवारी , पहलवान सिंह,नाथूराम पुरी , महान सिंह कंवर,संगठन सचिव अर्पित कुमार राय, श्रीमान सिंह मरावीशराम प्रसाद यादव बनारसी दास कली राम कंवर शामिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *