डॉ के के ध्रुव विधायक प्रत्याशी मरवाही के नामांकन में शामिल होंगे दिग्गज कांग्रेसी नेता।

Spread the love



गौरेला – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। सभी दल मतदाता को अपने पक्ष में प्रचार प्रसार शुरू कर दिए हैं।
इसी तारतम्य में दिनांक 27 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जिले की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव अपना नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।
नामांकन दाखिल करने वाले दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश के दिग्गज नेताओं का आगमन भी हो रहा है जो जिले हाई स्कूल मैदान पेंड्रा में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी ठाकुर घनश्याम सिंह ने बताया कि विधायक प्रत्याशी डॉ के के ध्रुव के नामांकन के पूर्व सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से कुमारी शैलजा प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी, डॉ चरणदास महंत विधानसभा अध्यक्ष, श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सांसद कोरबा एवं कोटा विधानसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव शामिल होंगे।आप सभी यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और मुलाकात करेंगे तत्पश्चात रैली के साथ पेंड्रा हाई स्कूल मैदान से जिला कलेक्टर कार्यालय नामांकन दाखिल करने प्रस्थान करेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन एवं नामांकन कार्यक्रम की तैयारी जिला कांग्रेस कमेटी जीपीएम के तत्वावधान में जोरो शोरो से चल रही है।
चूंकि यह कार्यक्रम कोटा विधानसभा क्षेत्र के नगर पेंड्रा में हो रहा है इसलिए जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संयुक्त रूप से मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *