गुरुवार को नामांकन भरेंगे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा नामांकन रैली में होंगे शामिल

Spread the love




कोटा विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 26 अक्टूबर गुरुवार को बिलासपुर में नामांकन फार्म जमा करेगे।उक्ताशय के बारे में जानकारी देते हुये भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल एवं सह प्रभारी तापस शर्मा ने बताया की भाजपा की नामांकन रैली बिलासपुर के शिव टाकीज के पास स्थित जगन्नाथ मंगलम से 11 बजे प्रारभ होकर बाजपेयी मैदान पहुंचेगी । असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा नामांकन रैली में शामिल होंगे एवं आमसभा को संबोधित करेंगे।ततपश्चात बिलासपुर स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव कोटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के रुप मे नामांकन फार्म जमा करेंगे ।भाजपा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ने सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उक्त नामांकन रैली में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *