छत्तीसगढ़िया पार्टी कर्मठ एवं जुझारू जनताओं के चाहेते विधायक प्रत्याशी देवराज सिंह मरकाम पाली तानाखार विधानसभा सीट से किया नामांकन दाखिल

Spread the love


कोरबा पसान कोरबा जिला के विधानसभा क्षेत्र 23 पाली तानाखार से कर्मठ जुझारू एवं जनताओं के होनहार एवं आदिवासी आंचलिक क्षेत्र से रूबरू जुझारू युवा विधायक प्रत्याशी छत्तीसगढ़िया पार्टी देवराज सिंह मरकाम जनताओं एवं कार्यकर्ताओं के उपस्थिति के साथ निर्वाचन कार्यालय कोरबा मे बड़ी धूमधाम के साथ नामांकन दाखिल किया और साथ ही साथ मीडिया से रूबरू होते हुए बताए की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 मे विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार से पूरे बहुमत के साथ विजय हासिल करना है। नामांकन से पहले निर्वाचन कार्यालय सदन कोरबा से मुख्य मार्ग होते हुए जिला कार्यालय तक रोड शो करते हुए बड़ी धूम धाम के साथ पंहुचा गया। छत्तीसगढ़िया पार्टी के विधायक प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के बाद देवराज सिंह मरकाम ने जीत का दावा करते हुए कहा कि लोगों की जरूरत के हिसाब से और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, जनता के बीच पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *