प्रणव मरपच्ची आज नामांकन फार्म लेने जाएंगे

Spread the love



गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: भारतीय जनता पार्टी के मरवाही विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी पूर्वसैनिक प्रणव कुमार मरपच्ची जी दिनांक 21 अक्टूबर दिन शनिवार, सुबह 11:00 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन फॉर्म लेने जायेंगे l

भाजपा जिला मीडिया विभाग ने बताया के मरवाही विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में जिला निर्वाचन कार्यालय जाकर अपना नामांकन फार्म खरीदने के लिए जाएंगे इस अवसर पर सभी पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य , जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य मण्डल पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक शक्तिकेंद्र समिति के सदस्य एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से उपस्थित रहने हेतु आग्रह किया गया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *