प्रसव केस छोड़कर वापस लौट रही 102 महतारी एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Spread the love


ताजा घटना दिनांक 17/10/23 की शाम करीब 4:00 बजे के आसपास ग्राम पीपरडोल मरवाही पेंड्रा मुख्य मार्ग की है जहां पर प्राप्त जानकारी अनुसार प्रसव के पश्चात जिला अस्पताल से ग्राम लोहारी में केस छोड़कर वापस लौट रही तेज रफ्तार102 महतारी एक्सप्रेस पेड़ टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उसमें सवार लोगों को गंभीर चोटें आई जिन्हें उपचार हेतु मारवाहीअस्पताल में भर्ती कराया गया।
ज्ञात हो की अभी कुछ महीने पूर्व ही 102 महतारी एक्सप्रेस का नया टेंडर हुआ है और उसके संचालन की जिम्मेदारी नई कंपनी camp को मिली हुई है, इसके पश्चात नई एजेंसी ने अपना नया सेटअप चालू करते हुए कुछ एम्बुलेंस ब्लॉक मुख्यालय में दी हुई है जिसमें पुराने सभी कर्मचारियों को भारती नहीं लिया गया है और नए अप्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ आनन फानन कामकाज शुरू किया गया है, जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है वह तो शुक्र है कि उक्त वाहन में कोई मरीज या गर्भवती महिला सवार नहीं थी। वरना बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती थी, इस प्रकार की घटना का घटित होना विभाग के काम काज पर बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *