रायगढ़ में लगातार विवादित भूमि की खरीद बिक्री के बीच सामने आया नया मामला

Spread the love

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते *कल शहर के सांगीतराई क्षेत्र की करीब 5 एकड़ विवादित भूमि(जो की अपेक्स हास्पिटल के आसपास स्थित है) के फर्जी रजिस्ट्री मामले में शहर के रसुकदार कारोबारी और भाजपा नेता के भाई सहित एक युवा अधिवक्ता और लैलूंगा बहामा निवासी विक्रेतागणों के खिलाफ अन्य हिस्सेदार थाने में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग करने की तैयारी में।*

पीड़ित पक्ष के लोग आज दूसरे पक्ष के लोगो के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत करेंगे।

इधर पीड़ित हिस्सेदारों में से एक ने मिडिया को बताया पूरे मामले में जमीन की दलाली करने वाला एक विवादित अधिवक्ता, हल्का पटवारी और राजस्व अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। राजस्व कार्यालय में कथित तौर पर पैसों का लेन देन करते हुए विक्रेता पक्ष ने भाईयों के हिस्से की भूमि को किसी तरह अपने नाम चढ़ा कर भूमि का अवैधानिक पंजीयन रसुखदार क्रेता/भाजपा नेता के पक्ष में कर दिया। जिसे लेकर उनकी आपत्ति है। वही पीड़ित पक्ष ने यह भी बताया है कि, क्रेता और विक्रेता के द्वारा आपसी रजामंदी से पंजीयन के दौरान बाजार मूल्य में की गई खरीदी_बिक्री की रकम को छुपा कर अवैधानिक तरीके से पंजीयन शुल्क की चोरी भी की है। ऐसा किया जाना कानूनी रूप से गंभीर अपराध माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *