गुरुकुल के बाल वैज्ञानिकों ने ने ग्राम सभा में मच्छरों से बचाव के वैज्ञानिक तरीके का किया प्रदर्शन

Spread the love



मच्छर एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु समाधान -लड्डू
जागरूकता रैली का भी हुआ आयोजन
जिले की प्रगतिशील ग्राम पंचायत सेमरा के ग्राम भवन में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 -24 अन्तर्गत प्रतिभागी के रूप में भाग लेने वाले गुरुकुल विद्यालय पेंड्रा रोड के बाल वैज्ञानिक छात्र योगेंद्र सिंह और भानु सिंह द्वारा ग्राम सभा में अपनी परियोजना “मच्छर एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु समाधान -लड्डू” पर प्रकाश डाला।


बाल वैज्ञानिकों ने ग्राम सभा में मच्छरों से बचाव हेतु परंपरागत प्रथा को नवाचारित कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण द्वारा उसे कैसे उन्नत बनाया जाए इस पर अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही मच्छर एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु एक नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की। टीम की इस प्रस्तुति की सभी ने सराहना की । इस अवसर पर सरपंच श्रीमती गाजमती भानु सहित समस्त पदाधिकारी , गाइड शिक्षिका श्रीमती एम जैन तथा ग्रामीण जनों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उपस्थित थी ।
ग्राम सभा में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्य विभाग के टीम तथा सरपंच महोदय सभी बाल वैज्ञानिक द्वारा बनाए गए समाधान लड्डू जो मच्छरों के मच्छर एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु बनाया गया था सभी इस उत्पाद के प्रति बहुत ही जिज्ञासु दिखे और उन्होंने कहा कि आप हमें यह बनाना सिखाये हम इसे अपने जीवन शैली में अपनाएंगे। बाल वैज्ञानिकों ने मच्छर एवं मच्छर जनित रोगों के समाधान हेतु एक जन जागरूकता रैली का भी आयोजन ग्राम सेमरा में किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *