विधायक डॉ केके ध्रुव ने घुसारिया व पीपरडोल में सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन….

Spread the love




मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने मरवाही विधानसभा के घुसारिया और पीपरडोल ग्राम में सीसी रोड निर्माण का विधिवत मंत्रोचारण के साथ भूमिजन कर निर्माण कार्य की शुरुवात की। विधायक डॉ केके ध्रुव के प्रयासों से स्वीकृत होने वाले इस सीसी रोड के निर्माण से घुसरिया व पीपरडोल के ग्रामीणों में हर्ष है।ज्ञात हो कि घुसरिया व पीपरडोल के इस मार्ग में बरसात में यहां बड़े बड़े गड्ढे और कीचड़ हो जाते थे जिससे लोगो के आने जाने में काफी परेशानी होती थी और यहां के ग्रामीणों द्वारा सीसी रोड की मांग कई महीनो से की जा रही थी जिस पर संज्ञान आने पर विधायक डॉ केके ध्रुव ने मुख्यमंत्री समग्र निधि से उक्त सीसी रोड निर्माण स्वीकृत कराई और आज उन दोनो ग्रामों में जाकर भूमिजन कर उक्त रोड निर्माण का निर्माण कार्य प्रारंभ किया। इस भूमिपूजन के अवसर पर मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री मनोज गुप्ता,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बेचू अहिरेश,कांग्रेस नेता मदन राय सहित संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच गण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *