Uncategorized

कांग्रेस नेता गुलाब राज शुभम पेंद्रो, अजय राय ,प्रमोद परस्ते को महंगा पड़ सकता है विधायक के खिलाफ बयान बाजी,, जिला कांग्रेस ने जारी किया नोटिस, हो सकती है हम शासनात्मक कार्यवाही

Spread the love




जनपद उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव के खिलाफ बयान बाजी करना चार कांग्रेसी नेताओं को महंगा पड़ सकता है। जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मरवाही ने विधायक डॉक्टर के के ध्रुव के खिलाफ बयान बाजी करने वाले टिकट के इच्छुक चार कांग्रेसी नेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस के जिला महामंत्री द्वारा जारी नोटिस में चारों आदिवासी कांग्रेसी नेताओं से समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गई है।

बीते एक अक्टूबर को मरवाही के जनपद उपाध्यक्ष अजय राय द्वारा अपनी जन्मदिन पार्टी नेचर कैंप मरवाही में आयोजित की गई थी जिसमें उन्होंने मरवाही के कांग्रेस विधायक डॉक्टर के के ध्रुव सहित मरवाही विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश आदिवासी कांग्रेसी नेताओं को आमंत्रित किया था। चुनावी मौसम में आयोजित इस निजी कार्यक्रम में ज्यादातर राजनीतिक लोग तथा खासकर टिकट के इच्छुक आदिवासी कांग्रेसी नेता उपस्थित थे इसी कार्यक्रम में मरवाही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव के अपने समर्थक मनोज गुप्ता के आगमन के बाद मरवाही विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक मरवाही के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब राज जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो मैं मंच पर से माइक में ही विधायक डॉक्टर के के ध्रुव के खिलाफ जो कुछ भी कहा उसे विधायक डॉक्टर के के ध्रुव नाराज हो गए तथा बाद में वाद विवाद की स्थिति निर्मित हुई। इसके बाद जनपद उपाध्यक्ष अजय राय एवं कांग्रेस नेता प्रमोद परस्ते ने भी जो कुछ कहा उसे लेकर विधायक के के ध्रुव अपने समर्थन के साथ कार्यक्रम से उठ कर चले गए। इसी मामले की शिकायत कांग्रेस विधायक डॉक्टर के के ध्रुव ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम वासुदेव को की थी जिसका संज्ञान लेते हुए उत्तम वासुदेव ने गुलाब राज शुभम पेंद्रो अजय राय एवं प्रमोद परस्ते को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश जिला कांग्रेस महामंत्री पुष्पराज सिंह को दिया था। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जारी चारों कांग्रेसी आदिवासी नेताओं को नोटिस का जवाब चार दिन के भीतर मांगा गया है तथा समाधान पूर्वक जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात कही गई है।







कांग्रेस नेता प्रमोद परस्ते ने कहा-आरोप बुनियाद,टिकट दावेदारों द्वारा स्थानीय प्रत्याशी की मांग करना विधायक के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी नहीं विधायक के खिलाफ ना तो अनर्गल बयान बाजी की और ना ही अपशब्द कहा





आदिवासी नेता प्रमोद परस्ते ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि कांग्रेस ज़िला कार्यालय से कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है किन्तु विधायक द्वारा की गई शिकायत की प्रति अप्राप्त है । कॉपी मिलने पर समुचित जवाब प्रेषित किया जायेगा । फ़िलहाल नोटिस में लगाया गया आरोप पूर्णतः अनुचित है । पार्टी का कार्यक्रम न होकर निजी कार्यक्रम था । टिकट के दावेदारो द्वारा स्थानीय प्रत्याशी की माँग करना कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ बयान बाज़ी कैसे हो सकता है । वहाँ किसी ने भी विधायक के विरुद्ध न तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया है और न ही उन्हें अपमानित किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button