ट्राईबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की सेवा ट्राईबल क्षेत्र में अनिवार्य करने की मांग मुख्यमंत्री से की

Spread the love


ट्राईबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,शिक्षा मंत्री,आदिम जाति मंत्री के नाम का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है ज्ञात है कि राज्य के शिक्षा विभाग के प्रत्येक कर्मचारी अधिकारी चाहे ट्राईबल का हो या एजुकेशन का संचालन शिक्षा विभाग ही कर रही है चूंकि विभाग में ट्राईबल एजुकेशन दो कैडर होने के कारण ट्राईबल के कर्मचारियों अधिकारियों का स्थानांतरण न एजुकेशन क्षेत्र में हो रहा है और न हि एजुकेशन के कर्मचारियों अधिकारियों का स्थानांतरण ट्राईबल क्षेत्र में हो रहा है | जीवन के अंतिम पडाव वृद्ध माता-पिता की सेवा सत्कार न कर पाने की वजह से आत्मग्लानी होती है | जो राज्य की ज्वलंत समस्या है | संघ के प्रांताध्यक्ष प्रीतम कोशले ने मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री,आदिम जाति विभाग के मंत्री के नाम से सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि शिक्षा विभाग के प्रत्येक कर्मचारियों अधिकारियों की सेवा ट्राईबल क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र में सेवा 5 वर्ष अनिवार्य कर आवेदक के इच्छानुसार राज्य के किसी भी क्षेत्र चाहे ट्राईबल हो या एजुकेशन हो में प्रशासनिक या स्वेच्छिक स्थानांतरण दिया जाने नियम बनाने की मांग की है ताकि कर्मचारियों का रोटेशन बना रहे राज्य में पढा़ई का स्तर बेहतर हो सके | रोटेशन नियम लागू करने से सरकारी खजाना में अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आयेगा | ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संघ के प्रांताध्यक्ष प्रीतम कोशले निर्मला खलखो ललित भास्कर विजय कुमार कोरी सुजित रात्रे रामनरेश पैकरा तुलसीदास महिलांगे सहित संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *