कृषि एवं पशु सखी के समूह के महिलाओं द्वारा पेंड्रा जनपद पंचायत परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Spread the love


जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही स्वच्छ भारत अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर देशभर में साफ सफाई अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान में आम लोग और समूह की महिलाएं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस हिस्से का शुरुआत समूह की महिलाओं के द्वारा जनपद पंचायत पेंड्रा से किया गया जिसमें कृषि एवं पशु सखी के समूहों के द्वारा सैकड़ो महिलाएं इस स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनी
समूह की महिलाओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस स्वच्छ अभियान का उद्देश्य उनके आसपास के क्षेत्र बाजार स्थान, मंदिर परिसर पूजा स्थलों और पर्यटन स्थल को साफ करना है
समूह की महिलाओं ने यह भी बताया कि जब पीएम नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे तब महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की उसके बाद से अभियान का व्यापक स्तर देश भर में देखने को मिल रहा है
इस स्वच्छ भारत मिशन में भाग लेने वाली समूह की महिलाओं में
गायत्री पाटकर, नंदरानी, लक्ष्मी, चमेली ,दुर्गा ,रूप ,सत्या ,सुशीला
एवं सैकड़ो समूह की महिलाएं उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *