, जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश साहू ने केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण बिल में पिछड़ा वर्ग की महिलाओं की उपेक्षा का लगाया आरोप

Spread the love



जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गौरेला पेंड्रा मरवाही ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सोपा जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष रमेश साहू के नेतृत्व में 29 सितंबर दिन शुक्रवार को एसडीएम पेंड्रा रोड को ज्ञापन सौंप कर महिला आरक्षण बिल में पिछड़े वर्ग की महिलाओं की उपेक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सोपा गया।जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष रमेश साहू के मार्गदर्शन में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी पेंड्रा रोड कार्यालय से जिलाधीश (कलेक्टर) कार्यालय तक जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी गण केंद्र सरकार द्वारा पारित महिला आरक्षण बिल मे अनियमितता, जिसमें पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं दर्शाया गया है पूर्ण रूप से ओबीसी महिलाओं को अनदेखा किया गया है, उसी का जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर ऑफिस में सम्माननीय राष्ट्रपति महोदया जी के नाम ज्ञापन सम्माननीया अपर कलेक्टर महोदया जी को ज्ञापन दिया गया। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रमेश साहू जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग, कृष्ण कुमार साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग, श्री शंकर लाल साहू जी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग, मनोज गुप्ता जी जिला सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग, मनोज साहू जी सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग, श्री अनिल साहू जी ब्लॉक अध्यक्ष मरवाही, श्री संतोष वर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला, श्री अमित सोनी जी जिला सचिव पिछड़ा वर्ग विभाग, दीपक पुरी ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा, श्रीमती आरती श्याम , संतोष गुप्ता, ओम प्रकाश साहू जी, पीतांबर एवं पिछड़ा वर्ग विभाग के समस्त पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *