कोटमी में नवीन विश्राम गृह का विधायक डॉ केके ध्रुव व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने किया भूमिपूजन…

Spread the love




जिला बनने के बाद मरवाही विधानसभा में तेजी से विकास हो रहा है। आए दिन नए नए कार्यों की स्वीकृति मिल रही है और धड़ाधड़ भूमिपूजन के कार्यक्रम भी जोर शोर से चल रहा है।जिले में दर्जनों पुल पुलिया, सड़को, विभिन्न बिल्डिंगों के बाद अब कोटमी में लगभग 36 लाख रुपए की लागत से नवीन विश्राम गृह बनने को है। इस हेतु कल मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव व युवा आयोग के सदस्य व जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कोटमी में नवीन विश्राम गृह के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया।लगभग 36 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह विश्राम गृह सर्वसुविधा युक्त रहेगा। जिला मुख्यालय के मध्य में स्थित होने के कारण व कोरबा मार्ग में बनने के कारण इसकी उपयोगिता कई गुणा बढ़ जाती है। इस विश्राम गृह के बनने से सभी नेताओ ने संतोष जाहिर किया है और इसके लिए मुख्य मंत्री भूपेश बघेल,डॉ चरणदास महंत,कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू व जयसिंह अग्रवाल का आभार माना है। इस अवसर पर मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के अलावा जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव,युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा,कांग्रेस नेता विवेक पोर्ते,नेत्री गिरजा रानी पोट्टम सहित स्थानीय सरपंच,अन्य जनप्रतिनिधि गण विभागीय अधिकारी व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *