पीपरखुटी के बाजार में किसान मोर्चा की नुक्कड़ सभा

Spread the love



गौरेला: छत्तीसगढ़ अब चुनाव के मुहाने पर पहुंच चुका है, और यह सर्वविदित है कि बिना किसानों के समर्थन के कोई भी राजनैतिक दल सरकार बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकता ।
विगत चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है कि किस प्रकार कांग्रेस ने किसानों से लोक लुभावन वादे करके सरकार बना ली, और उन वादों को पूरा ना करने पर पूरे छत्तीसगढ़ के किसान सरकार से नाराज चल रहे हैं ।
सरकार की नाकामियों और किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर लगातार क्षेत्र के किसानों के बीच जा रहे हैं, और छोटी बड़ी सभाओं के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा ठगे जाने की बात को बिंदुवार समझा रहे हैं!
इसी क्रम में आज क्षेत्र के सबसे बड़े बाजार पीपरखुटी में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई और वर्तमान की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ हो रहे छल पर विस्तृत चर्चा हुई।
जहां एक ओर केंद्र की मोदी सरकार किसानों को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सैकड़ों योजनाएं बना रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य की कांग्रेस सरकार खाद, बीज, धान खरीदी, वर्मी कंपोस्ट, बिजली कटौती, कर्जामाफी जैसे विषयों पर किसानों को प्रताड़ित कर रही है।

ऐसी स्थिति में सभा में उपस्थित लवकुश कश्यप, रामलाल साहू, मुरारी गुप्ता, गन्नू गुप्ता, गायत्री साहू , विनोद बंजारे, दिलीप यादव, दयाशंकर तिवारी, भोजेश रजक, जितेन्द्र धुर्वे, देव प्रताप राजपूत, भुवनेश्वर चौधरी, सतीश आर्मो, गुलाब वाकरे, मंगल पूरी, हीरालाल टेकाम, राय सिंह पटेल, भगत यादव, बिट्टी बाई यादव आदि मौजूद लोगों ने कांग्रेस की लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *