Uncategorized

6 करोड़ की बैंक डकैती का सीन रिक्रियेट करने पहुंची पुलिस

Spread the love



साथ में लाए गए आरोपी,पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

रायगढ़.. शहर में बीते दिनों दिन दहाड़े सनसनीखेज बैंक डकैती की एक घटना को पांच लुटेरों ने अंजाम दिया था।

घटना के दौरान लुटेरों ने axis बैंक के मैनेजर को चाकू मारकर घायल कर दिया था। अपने साथ लाए देशी कट्टे और आटोमेटिक हथियार के दम पर इन्ही लुटेरों ने करीब 6 करोड़ रु की लूट की थी।

घटना के बाद एक्शन मोड में आई रायगढ़ पुलिस ने अपने अनुभवी एस.एस.पी सदानंद कुमार और डी आई जी राम गोपाल गर्ग के दिशा निर्देशन में 24 घंटे के भीतर ही छ ग और झारखंड की सीमा पर बलरामपुर पुलिस की सहायता से पकड़ने में सफलता हासिल की थी। यहां रायगढ़ पुलिस ने आरोपियों के साथ सौ प्रतिशत बरामदगी की थी। जिसके बाद रायगढ़ पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को रायगढ़ लाकर उनका रिमांड लिया था।

इस क्रम में रायगढ़ पुलिस ने जांच प्रक्रिया के अंतर्गत डकैती सभी आरोपियों को साथ लेकर घटना स्थल अर्थात बैंक पहुंची। एसएसपी सदानंद कुमार ने मिडिया कर्मियो को बताया कि यह जांच प्रक्रिया का एक अंग है जिसके अंतर्गत यह जाना जाता कि आरोपियों ने किस तरह से घटना कारित की थी। यहां भी लुटेरों ने घटना का सीन रिक्रियेट कर बताया किस तरह से उन्होंने बैंक में घुसकर,बैंक डकैती की थी। एस.एस.पी. साहब ने यह भी बताया कि रायगढ़ पुलिस पूरी जिम्मेदारी से घटना की जांच में लगी है। डकैती की इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपी भी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होंगे उन्हे पकड़ने के लिए रायगढ़ पुलिस की अलग अलग टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

विजुवल ।। axis बैंक रायगढ़

बाइट.=एस.एस.पी. रायगढ़ सदानंद कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button