जनपद पंचायत मरवाही राजीव युवा मितान क्लब ने की पदयात्रा हितग्राही कार्ड के माध्यम से घर घर तक शासन की योजनाओं को पहुंचाया

Spread the love



आपको बता दें की जनपद पंचायत मरवाही के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहारी में युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, सदस्यों और ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के प्रदेश समन्वय गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री सलाहकार प्रदीप शर्मा के आदेशानुशार व जिला समन्वयक भोला नायक, विधानसभा समन्वयक शुभम पेंद्रो,ब्लॉक समन्वयक विशाल उरेती के निर्देशानुसार पदयात्रा का आयोजन किया गया।
पदयात्रा के माध्यम से युवा मितान क्लब के सदस्यों ने गांव में जाकर लोगो को स्वच्छता के विषय में और साथ ही शासन की जनहितैषी योजनाओं के बारे में हितग्राही कार्ड के माध्यम से पहुंचने का प्रयास किया।

लोहारी के युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शुभम सिंह बघेल ने युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गंदगी फैलाने पर होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में भी बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *