सभी का हृदय से आभार आपने मुझ पर भरोसा जताया है चुनौतियों को चुनौती देकर

Spread the love


गौरेला पेंड्रा मरवाही _ नगर पंचायत मरवाही में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी भूतपूर्व सरपंच पुनीत प्रधान जो सबकी नजर में बने हुए थे।

आखिरकार उन्होंने अपने निस्वार्थ प्रेमभाव सेवा के कारण और लोगों में उनके प्रति स्नेह ने फिर उन्हें मौका दिया है।

जिनका श्रेय उन्होंने अपने लोगों को देते हुए बताया कि जीत मेरी नहीं अपितु जीत उनलोगों की हुई है जो मेरे लिए दिन रात मेहनत किए ।
जिसका परिणाम उन्हें मिला है
और कल भी मेरे अपने थे और सदैव मेरे अपने ही रहेंगे ।

चुनौतियों से सामना करना और चुनौती से ही जीत हासिल करना मेरी जिंदगी के पड़ाव में आते रहते हैं।
लेकिन लोगों के प्रेम और स्नेह ने मुझे  हर चुनौतियों में मेरा साथ दिया है।
जिसका मै सदैव ऋणी रहूंगा ।
और सब को साथ लेकर निस्वार्थ भाव से सभी क्षेत्र में जनसेवा में लगे रहूंगा ।

आप सभी से मेरा नम्र विनती है अपना आशीर्वाद सदैव बनाए ररखना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *