गौ माता को राष्ट्र माता जागरण पथ यात्रा

Spread the love

पेंड्रारोड पहुंची गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने को लेकर विपुल शर्मा जी के द्वारा विगत 6 दिन से बिलासपुर से पथ यात्रा निकली गई उक्त पथ यात्रा बिलासपुर छत्तीसगढ़ से वृंदावन धाम एवं वृंदावन धाम से दिल्ली में प्रतिष्ठा आंदोलन 20 नवंबर 2023 मे शामिल होंगी उक्तआंदोलन की केंद्र सरकार से मांग है कि गौ माता राष्ट्र माता घोषित करे तथा गौ हत्या मुक्त भारत बने, गौचर भूमि भारत में मुक्त हो, हर जिले में गौ अभ्यारण बने,10 साल तक के बच्चो को स्कूलों में बच्चों को गौ माता का दूध मुक्त हो, किसानों से ₹50 गोबर एवं ₹100 गोमूत्र लिया जाए, रासायनिक खादो को बंद कर गोबर खाद को महत्व दिया जाए, नेशनल हाईवे में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल खुला जाए, डायल 1962 मे घायल गौ इलाज के लिए सुचारू रूप से चलाया जाए, सभी गौशाला धाम में एक सर्जन एवं एक डॉक्टर पदस्थापना किया जाए,जैसी मांगो को लेकर वृंदावन की ओर पथ यात्रा करते पेंड्रारोड पहुँच जहाँ उनका पुष्प माला स्वागत किया गया उक्त सम्मान कार्यक्रम मे दीपक शर्मा, मिथलेश साहू,सुनील सोनी,अमित सोनी,पियूष अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल,सन्नी आगवानी,अंकुर विश्वकर्मा,पुष्पेंद्र त्रिपाठी, वरुण मेठवानी, संदीप जैन, शंकर सोनी,बंटी साहू,विजय बाली, इत्यादि गौ भक्त शामिल हुये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *