Uncategorized

टीएलएम मेला प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया

Spread the love


संकुल रूमगा पथर्रा के शिक्षकों ने सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण में कौशल का परिचय दिया।क्विज प्रतियोगिता में गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्नों का जवाब देकर विद्यार्थियों ने बाजी मारी ।

विकासखण्ड स्तर पर रूमगा पथर्रा संकुल ने सर्वाधिक अंक प्राप्तकर अपनी पहचान बनायी


गौरेला पेंड्रा मरवाही / कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला बिलासपुर छ.ग.का पत्र क्रमांक 561/एस.एस.ए./पेडागाजी/2023-24 बिलासपुर दिनांक 06/09/2023 एवं कार्यालय राजीव गाँधी शिक्षा मिशन समग्र शिक्षा विकासखण्ड मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ क्रमांक/395/एस.एस.ए./पेडागाजी/मरवाही दिनांक 14/09/2023 आदेश के अनुसार जिले के समस्त संकुलों में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत कबाड़ से जुगाड़ टीएलएम मेला प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया और चयनित स्कूलों को विकासखण्ड स्तर पर शामिल कराया गया। टी एल एम मेला प्रदर्शनी में मरवाही विकासखण्ड के पथर्रा रूमगा संकुल के पूर्व माध्यमिक शाला मड़ई में छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।विज्ञान ,गणित एवं टेक्नोलॉजी से सम्बन्धित मॉडल बनाकर शिक्षकों ने टी एल एम प्रदर्शन किया तथा बच्चों को इसकी जानकारी प्रदान की गई।वहीं छात्र छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान गणित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का जवाब तथा तार्किक सवालों का सटीक उत्तर दिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती जी के पूजन एवं राज्य गीत अरपा पैरी के धार गायन से किया गया इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला मड़ई की छात्राओं ने सुस्वागतम गीत पर अभिनय युक्त प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुधवरिया बाई सरपंच विशिष्ट अतिथि धनेश्वर पुरी, त्रिलोक सिंह सलाम, जमीला आयाम,अमोल सिंह उपसरपंच,बहादुर सिंह तथा अध्यक्षता अश्विनी सिंगरौल वरिष्ठ प्रधानपाठक ने की।
संकुल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व सम्मान बैच से किया गया। संकुल समन्वयक रामशरण किरण ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व को बताया तथा विकासखण्ड स्तर पर बेहतर टी एल एम निर्माण कर प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुधवरिया बाई ने सम्बोधित किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है।शिक्षक मार्गदर्शन कर बेहतर टी एल एम निर्माण कराने में बच्चों को मदद कर सकते हैं इन कार्यों से स्वयं के कौशल विकास के साथ साथ विद्यार्थियों के कौशल को बढ़ा सकते हैं।क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।जब जब संकुल स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं मैं अन्य कार्यों को छोड़कर कार्यक्रम में शामिल होकर हमेशा बच्चों का उत्साह वर्धन करते आ रही हूँ। संकुल स्तर में प्रथम स्थान प्राप्तकर विकासखण्ड स्तर पर भी सफलता का श्रेय प्राप्त करें।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया इसके साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।टी एल एम प्रदर्शनी में पथर्रा व रूमगा संकुल से प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक शाला कोलबिरा व पथर्रा प्रथम,प्राथमिक शाला खपरैल टोला व मड़ई द्वितीय पूर्व माध्यमिक स्तर पर पूर्व माध्यमिक शाला पथर्रा प्रथम तथा पूर्व माध्यमिक शाला रूमगा प्रथम स्थान तथा पूर्व माध्यमिक शाला मटियाडांड व मड़ई द्वितीय स्थान पर रहे।
विकासखण्ड स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में प्राथमिक शाला कोलबिरा एवं पूर्व माध्यमिक शाला पथर्रा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किये।
संकुल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामशरण किरण, राय सिंह आयाम ,ध्यान सिंह मराबी,नीरज जायसवाल,आशुतोष शर्मा,केवल मराबी बलराम तिवारी,गायत्री वर्मा,कविता भानू,नथनी बंजारे,राधे कृष्ण सुमेर,कमलेश पुरी,बुधराम नागेश, विजय प्रजापति,योगेश बिसेन,रमा किरण,राजेन्द्र सिंह सहित समस्त शिक्षक व स्थानीय गणमान्य नागरिक, स्थानीय रसोइया सफाईकर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामशरण किरण एवं नीरज जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button