परिवर्तन रैली में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

Spread the love


जशपुर से प्रारंभ होकर मरवाही विधानसभा के कोटमी में ग्राम में भाजपा की परिवर्तन रैली पहुंची। पेंड्रा ग्रामीण मंडल पदाधिकारी एवं जिला भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा रैली का आतिशी स्वागत कियागया रैली का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धर्म कौशिक नवीन मार्कंडेय (पूर्व विधायक )अनुराग सिंह देव युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत योगेश लंबा मोती साहू जी कर रहे थे। परिवर्तन रैली में पेंड्रा ग्रामीण के पदगवां ग्राम के जोगी कांग्रेस नेता रमेश पाटनवार ने अपने 10 साथियों के साथ भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला भाजपा अध्यक्ष कन्हैया राठौर महामंत्री राकेश चतुर्वेदी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप जयसवाल, संतोष तिवारी मंडल अध्यक्ष छोटेलाल सोनी पेंड्रा ग्रामीण किशन सिंह ठाकुर राकेश दीक्षित* ने माला एवं कमल पट्टिका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उक्त प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शिव गुप्ता, यशवंत आर्मो सीताराम केवट जगमोहन सोनी सुनील शुक्ला तिलक आर्मों गुलाब सिंह फूलचंद अमोल सिंह संतराम राजकुमार पूरी कृष्णा ओट्टी कमलेश वाकरे प्रताप पेंद्रो अजय रजक ज्ञान टेकाम कमलेश यादव दयाचंद पोर्तेओमकार ओट्टी बबलू वैष्णव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *