पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज मरवाही में

Spread the love



छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एक दिवसीय प्रवास पर आज मरवाही आ रहे हैं ।उक्ताशय के बारें में जानकारी देते हुये भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की जशपुर से प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा 20 सितम्बर,बुधवार को मरवाही पहुंच रही है, इस यात्रा में शामिल होने के लिये पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का मरवाही आगमन हेलीकॉप्टर द्वारा हो रहा है । वे यहाँ परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर एवं सूचना एवं प्रसारण,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रामविचार नेताम के साथ आमसभा को संबोधित करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *