भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 सितम्बर को जीपीएम जिले में प्रवेश करेगी

Spread the love



केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर एवं अनुराग सिंह ठाकुर आमसभा को करेंगे सम्बोधित*
छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट एवं वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की परिवर्तन यात्रा प्रारंभ हो चुकी है.जशपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की उपस्थिति में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 15 सितम्बर को प्रारंभ हुआ. जो कि 20 सितम्बर को गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में प्रवेश करेगी.
इस परिवर्तन यात्रा के बारे में जानकारी देते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंग राठौर,महामन्त्री राकेश चतुर्वेदी, लालजी यादव,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल,सह प्रभारी तापस शर्मा ने बताया की यह परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर ,बुधवार को गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिलें के बरौर में अपरान्ह 04 बजे प्रवेश करेगी.स्वागत उपरांत यात्रा मरवाही के लिये प्रस्थान करेंगी जहाँ सायं 04:30 बजे मरवाही के दुर्गा पंडाल में विशाल आमसभा का आयोजन रखा गया है जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ,केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण,खेल,युवा कल्याण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद रामविचार नामदेव,प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव आमसभा को 💐सम्बोधित करेंगे.कार्यकर्ताओं के साथ भोजन उपरांत परिवर्तन यात्रा मरवाही में रात्रि विश्राम करेंगी.21 सितम्बर,गुरुवार सुबह 09 बजे मरवाही के श्री राधकृष्ण मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ होंगी, कोटमी में सुबह 10:30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जायेगा ततपश्चात यात्रा पसान होते हुये कटघोरा की ओर प्रस्थान करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *