






मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव यूं ही नहीं क्षेत्र की जनता के बीच लोकप्रिय हैं।उनकी संजनता व सेवा भावना का हर कोई कायल है। सायद इसलिए मरवाही विधानसभा का बहुत बड़ा तपका उन्हें पसंद करता है। एक ओर जहां क्षेत्र के कई आदिवासी नेता व जनप्रतिनिधि मरवाही विधानसभा के टिकट के लिए भगमभाग मचाएं है तो वही मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव क्षेत्र में अपने चिकित्सीय धर्म का पालन करते हुए जनसेवा में लगे हुए हैं।क्षेत्र में इस समय शर्दी खांसी,बुखार का प्रकोप जोरो से है।इस बाबत मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव रोज सुबह गांव गांव जाकर लोगो को दवाईयां सुई आदि स्वयं लगाते हैं और उन्हें हॉस्पिटल जाने की सलाह देते हैं।कल ही उन्होंने ग्राम धरहर में एक आदिवासी बालक जो की सर्दी और बुखार से तप रहा था उसे बुखार का इंजेक्शन लगाकर दवाइयां भी दी और उसके पालकों को बुखार नही छोड़ने पर हॉस्पिटल ले जाने की भी सलाह दी।






Leave a Reply