शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती ग्राम लोहारी में धूमधाम से मनाई गई

Spread the love


शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती ग्राम लोहारी में धूमधाम से मनाई गई
आज ग्राम लोहारी वार्ड नंबर 6 में विधि विधान और मंत्रो उच्चारण के साथ पूजा अर्चना हुआ और विश्वकर्मा जी को स्थापित किया गया

विदित है की हर साल सृष्टि के सबसे बड़े और अद्भुत शिल्पकार विश्वकर्माजी की पूजा का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार विश्वकर्मा जी सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार जब ब्रह्राजी ने सृष्टि की रचना की तो इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भगवान विश्वकर्मा जी को दी थी ,
वीरेंद्र सिंह बघेल ने बताया की ग्राम लोहारी GPM जिला का एक मात्र ग्राम है जहां खेलकूद धार्मिक त्यौहार और सामाजिक कार्यों को बहुत प्रमुखता से किया जाता है ,आज विश्वकर्मा जयंती को भी हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है
प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल एसपीजी जवान शारदा गुप्ता दीप नारायण केवट मुकेश गुप्ता तपेश्वर केवट कवि रजक राजेश केवट विक्की पांडे बबला सोनी सहित ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *