जीपीएम ज़िले में कांग्रेस का संकल्प शिविर जल्द तैयारियों को लेकर जुटे ज़िलाअध्यक्ष उत्तम वासुदेव

Spread the love


पेंड्रा-15/09/2023 छत्तीसगढ़ में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए अब कांग्रेस पार्टी सक्रिय मोड में आ चुकी है। कांग्रेस 11 अगस्त से रायपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत संकल्प शिविर अभियान के जरिए कर चुकी है इसी महाअभियान के क्रम में आगामी कुछ दिनों में गौरेला पेंड्रा मरवाही ज़िले में संकल्प शिविर का आयोजन होना है
जीपीएम कांग्रेस ज़िलाअध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने बताया कि संकल्प शिविर का मकसद है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता इस शिविर के माध्यम से कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाये और संकल्प लेकर जाए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पुनः बनाना है और गांव गरीब लोगों की सेवा करना है ये कांग्रेस का संकल्प शिविर का मकसद है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का साढे चार साल पूरा हुआ। भाजपा के 15 साल की सरकार में सिर्फ और सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति चला है। जब 15 साल भाजपा की सरकार थी तब उस समय मोबाईल बाटने का काम चला तो कहीं चावल त्यौहार और चाउर वाले बाबा के नाम से पूरा 15 साल चले गया। लेकिन आज कांग्रेस सरकार आने के बाद बेरोजगार युवाओ को नौकरी देने का काम किया। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र के एक-एक वायदा को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के इस संकल्प शिविर में मरवाही एवं कोटा विधानसभा से पार्टी के करीब 6 हजार कार्यकर्ता को एकत्रित करने का लक्ष्य है कांग्रेस संकल्प शिविरों में बूथ प्रबंधन पर फोकस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *