Uncategorized

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सकोला में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन के साथ हुआ हिंदी पखवाड़ा का समापन

Spread the love




छात्राओं ने हिंदी दिवस पर गीत कविता एवं हिंदी पर केंद्रित भाषण का किया प्रस्तुतीकरण



गौरेला पेंड्रा मरवाही /
14 सितंबर हिंदी दिवस पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला की छात्राओं द्वारा 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन का करके हिंदी पखवाड़ा का समापन किया गया। हिंदी दिवस पर छात्राओं ने हिंदी पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा गीत, कविता, गजल दोहे एवं लेखो का प्रस्तुतीकरण किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा हिंदी के पक्ष में ज्वलंत विचार रखे गए ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अक्षय नामदेव ने छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से छात्राओं की प्रतिभा सामने आती है तथा हम हिंदी के प्रचार प्रसार को ऐसे कार्यक्रम से ही बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने छात्रों से ऐसे ही कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय की 40 से ज्यादा छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा इन छात्रों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सुधा प्रजापति, आंचल पेंद्रो एवं अंचल प्रधान ने किया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं में 94% अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान बनाने वाली संध्या के व्रत का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में व्याख्याता राखी राय, अंजना खलखो, प्रीति केशरी, खुशबू बघेल पुष्पा रात्रे,रुपेश गुप्ता, गोवर्धन यादव लोकेंद्र जयसवाल अमरनाथ साहू जागेश्वर ओट्टी एवं वरिष्ठ व्याख्याता चंद्रकांत उइके की भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button