नगर पालिका परिषद पेंड्रा अध्यक्ष पद के लिए पुष्पराज सिंह ने की दावेदारी

Spread the love



पुष्पराज सिंह के नाम पर संगठन में कोई विरोध नहीं है

पेंड्रा – नगरीय निकाय चुनाव 2025 नगर पालिका परिषद पेंड्रा कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए जिला कांग्रेस महामंत्री पुष्पराज सिंह ने जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, पर्यवेक्षक यू. डी. मिंज के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर  दावेदारी की है।

पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस संगठन में ब्लाक, जिला कांग्रेस बिलासपुर व वर्तमान में 04 वर्ष से जिला कांग्रेस महामंत्री संगठन जिला जी पी एम का दायित्व ईमानदारी पूर्वक निभा रहे हैं। कांग्रेस संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव है

2018 के विधानसभा चुनाव में अधिकांस कांग्रेसी जब जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया था लेकिन पुष्पराज सिंह कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे।

2019 नगरीय निकाय चुनाव नगर पंचायत पेंड्रा वार्ड 12, और वार्ड 13 में कांग्रेस पार्षदों को जीत दिलाई थी

राहुल गांधी के शक्ति प्रोजेक्ट में पूरे कोटा विधानसभा में सर्वाधिक सदस्य व डिजिटल सदस्यता अभियान में पूरे जिले में टाप किया है। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने निष्ठावान पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की है ।  पुष्पराज सिंह के नाम पर पार्टी में किसी प्रकार का कोई विरोध नही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *