वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में साइकिल स्टैंड कि शुभम् पेंद्रो जिला पंचायत सदस्य के करकमलों से भूमि पूजन किया गया…

Spread the love





वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में साइकिल स्टैंड कि भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य शुभम् पेंद्रो के करकमलों से आज संपन्न हुआ।जिसमें लागत कुल पांच लाख रुपए का निर्माण कार्य होना हैं,महाविद्यालय में आएं दिन छात्र छात्राओं को साइकिल और अपने वाहन को एक सुगम स्थान में ना रख पाने से छात्र छात्राओं को आने जाने में काफ़ी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था,बहुत सारी व्यवस्थाएं अव्यवस्थित रहती थीं।
साथ ही महाविद्यालय के बहुत सारी व्यवस्थाओं में साइकिल स्टैंड ना होने के कारण बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता था। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुऐ,पूरे आत्म निर्भरता के साथ जिला पंचायत सदस्य शुभम् पेंद्रो ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए,अपने प्रयासों से महाविद्यालय के लिए साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य स्वीकृत कराकर छात्रहित में कार्य किए हैं।पेंद्रो जिला पंचायत सदस्य होने के साथ–साथ छ.ग.एनएसयूआई छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी नियुक्त हैं। लगातार एक अच्छे छात्र नेता होने के साथ साथ हमेशा से ही छात्रहित कार्य करते आ रहे हैं।इस उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य लोक सिंह,सी.एस.मरावी,शेषमन यादव,एनएसयूआई छात्र नेता प्रिंस ताम्रकार,भूपेश श्रीवास और सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *