सरपंच को बर्खास्त करने सर्व आदिवासी समाज ने एसडीएम को सोपा ज्ञापन

Spread the love




मध्य प्रदेश से जारी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ में सरपंच का चुनाव लड़ा


गौरेला पेंड्रा मरवाही सर्व आदिवासी समाज गौरेला – पेंड्रा – मरवाही द्वारा जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत हर्री के सरपंच मध्य प्रदेश राज्य के आदिवासी प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़े जाने पर निर्वाचन शून्य घोषित कर तत्काल बर्खास्त कर उचित कार्यवाही करने के लिए एसडीएम पेंड्रा रोड को ज्ञापन सौंपा गया, विदित है की ग्राम हर्री के निवासी नीलेश कुमार द्वारा पूर्व दिनांक 20.07.2022 को आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिस पर कलेक्टर महोदय के द्वारा उक्त प्रकरण की जांच करने के लिए तहसीलदार महोदय पेंड्रारोड को जांच करने के लिए भेजा गया था और आवेदक द्वरा प्रस्तुत आवेदन का निराकरण करते हुये दिनांक 14.07.2023 को वर्तमान सरपंच श्यामवती ग्राम पंचायत हर्री को मध्य प्रदेश राज्य के आदिवासी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर छत्तीसगढ़ में उक्त आधार पर ही चुनाव लड़ा गया जो की अवैधानिक है |
सर्व आदिवासी समाज गौरेला – पेंड्रा – मरवाही द्वारा एसडीएम पेंड्रारोड से मांग किया गया है की तहसीलदार पेंड्रारोड 14.07.2023 के आदेश के अनुसार सरपंच हर्री को तत्काल बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया और 5 दिवस में बर्खास्त नहीं करने पर सर्व आदिवासी समाज गौरेला – पेंड्रा – मरवाही द्वारा एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय को घेराव करने के लिए सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष जय सिंह ध्रूवे, लाल सिंह वाकरे, तेज कुमार मसराम, गेंदन लाल ओट्टी,जुगल सर्राटी,जय प्रकाश,पूरन सिंह मरावी,गजराज सिंह मार्को के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *