भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री ने किया धान खरीदी केंद्र कोडगार का दौरा

Spread the love



भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री सीताराम कैवर्त ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये कहाँ कि सहकारी सोसायटी कोडगार में धान खरीदी का आवक आज आठ किसानों से पाँच सौ नब्बे क्यूंटाल नब्बे किलो से शुभारंभ किया गया है  निर्धारित मापदंड से 30%पीछे चल रहा है गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के किसानों का समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है जिसमें प्रत्येक समिति को प्रतिदिन धान खरीदी का निर्धारित मात्रा तय किया गया है उसके अनुसार धान खरीदी नही हो रहे हैं अधिकारियों को पूछने पर ऑनलाइन सर्वर डाउन,समिति के प्रबंधकों को ऑफलाइन टोकन काटने का अधिकार नहीं यह जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग की ब्यवस्था में कमी के कारण हो रहा है प्रतिदिन कम धान खरीदी होने से आने वाला समय में पूरे किसानों का धान किसी भी हालत में नहीं बिक पायेगा जब मापदंड तय किया गया है तो ऑफलाइन में भी प्रतिदिन के शार्टेज को निर्धारित मापदंड के आधार पर खरीदने का अधिकार सोसाइटियों को दिया जाये आज की स्थिति में समिति निर्धारित मापदंड से 30%से40% तक विगत 10 दिनों में कम खरीदी हुआ है यह किसानों के लिये चिंता का विषय है जिला प्रशासन उक्त व्यवस्था को ठीक करे भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री सीताराम कैवर्त ने शासन से निर्धारित मापदंड के तहत सोसायटी में धान खरीदी सुनिश्चित करने का निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *