राजगांगपुर सीएचसी मे 4 प्रकार के रोगों के लिए एक ही दवा डाक्टर के प्रिस्क्रीप्शन (दवा का पर्चा) मे लिखी जा रही है

Spread the love


राजगांगपुर:- 4 सितम्बर 2023, सोमवार को राजगांगपुर समूह स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में विभिन्न प्रकार के बीमारियों से पीड़ित आने वाले मरीजों को समूह स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर द्वार प्रिस्क्रीप्शन (दवा के पर्चे) मे एक ही तरह की दवा लिखी जाने को लेकर जनसाधारणों मे रोष देखी जा रही है । आपको बता दे इलाज के लिए सीएचसी आए विनोद कुमार प्रजापति (55) को बुखार के साथ सिर दर्द की शिकायत, डी. मींज (35) को दस्त, बी लकड़ा (65)का सिर चक्कर, एस तिर्की (62) का कान मे यंत्रणा का इलाज कराने के लिए आये था भिन्न भिन्न प्रकार के बीमारी के साथ इन सभी रोगियों का सीएचसी के डॉक्टर द्वारा 4 मरीजों का इलाज किया गया और सभी के दवा के पर्चे पर एक ही प्रकार की दवा लिखी गई ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सभी मरीज एक ही प्रकार के रोग से ग्रस्त हो । गौरतलब है कि उक्त घटना के बारे मे एक मरीज द्वारा पत्रकार के ध्यान में लाई । इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। नगर के बुद्धिजीवयो का कहना है कि भगवान के बाद लोग डाक्टर के ऊपर ही भरोषा करते है लेकिन डाक्टर द्वार इस तरह की लापरवाही को देखते हुए आम जनता द्वारा सीडीएमओ से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *