सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे के द्वारा राष्ट्रिय सेवा योजना शिविर के स्वयं सेवकों को वन अधिकार कानून और पेसा कानून के बारे में किया प्रेरित
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पेंड्रा के द्वारा गौरेला ब्लॉक के बैगा बाहुल्य ग्राम करंगरा में राष्ट्रिय सेवा योजना के विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के स्वयं सेवकों के द्वारा जंगल ट्रैकिंग किया गया जिसमें वन विभाग से मनोज कुमार महिलांगे ने सभी स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया और जंगल संरक्षण संवर्धन पर वन विभाग द्वारा की जा रही गतिविधि और कार्यों के बारे में जानकारी दिया तत्पश्चात बौद्धिक परिचर्चा में सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे और चंद्र प्रताप सिंह ने ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को बौद्धिक परिचर्चा में पर्यावरण संरक्षण पर स्वयं सेवकों को संबोधित किया। चन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा स्वयं सेवकों को आज के जंगल ट्रेकिंग में देखे गए अपने विचारों और नजरिया को चित्रों के माध्यम से उकेरने का प्रयास किया और जंगल को कौन नुकसान पहुंचा रहा है और की नुकसान पहुंचा रहा है इसके लिए नाटक के माध्यम से स्वयं सेवकों ने प्रस्तुत किया गया और उसके बाद जंगल संरक्षण संवर्धन के लिए वन अधिकार कानून में दिए गए प्रावधानों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया | सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष मनीष सिंह धुर्वे ने स्वयं सेवकों को पेसा कानून में समुदाय के द्वारा संसाधन प्रबंधन के लिए दिए गए प्रावधानों पर चर्चा किया गया और जंगल संरक्षण और संवर्धन पर स्वयं सेवकों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया | शिविर प्रभारी श्री विकास वर्मा सर के द्वारा सभी स्वयं सेवकों को अपने आस पास पर्यावरण सरंक्षण पर कार्य करने के लिए प्रोतसाहित किया श्रीमती पेंद्रों मैडम के द्वारा बौद्धिक परिचर्चा के लिए सभी स्वयं सेवकों और आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया |




