CG चुनाव 2023छत्तीसगढ़रायगढ़

पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Spread the love

बलरामपुर  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन हेतु संसदीय क्षेत्र सरगुजा के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक श्री मुख्तार मोहसीन (आईपीएस) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पहुंचकर लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

पुलिस प्रेक्षक ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए सामग्री वितरण, सामग्री संग्रहण, सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने स्ट्रांग रुम की कक्षों के सुरक्षा व्यवस्था का विधानसभावार निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए स्ट्रांग रूम की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने पार्किंग सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रिमिजियुस एक्का, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, ईव्हीएम नोडल अधिकारी सहित संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद थे।

The post पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण appeared first on khabarsar.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button