नौ पुलिसकर्मियों को एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि से किया गया पुरुस्कृत

Spread the love

बलरामपुर । 19 सितंबर 2023 को जिला रायगढ़ के ठिमरापुर रोड में स्थित एक्सिस बैंक में हुई डकैती में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी व डकैती की गई सम्पूर्ण रकम व ज्वैलरी बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला बलरामपुर के 09 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि से किया गया पुरुस्कृत।

19 सितंबर 2023 को रायगढ़ के ठिमरापुर रोड में स्थित एक्सिस बैंक में हुई डकैती की सूचना प्राप्त होने पर पूरे जिले में नाकाबंदी लगातार आने-जाने वाले वाहनो की सघन चैंकिंग करते हुए सूचना के आधार पर थाना रामानुजगंज क्षेत्र में डकैती में शामिल आरोपियों व ऐक्सिस बैंक में डकैती की गई पूरी रकम व ज्वैलरी बरामद कर मय आरोपियों को रायगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया है। डकैती में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी एवं डकैती की गई सम्पूर्ण रकम व ज्वैलरी बरामद करने में बलरामपुर जिले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 09 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर आदेश जारी कर एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि देकर पुरुस्कृत किया गया है।

बलरामपुर से एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि से पुरुस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों की सूची निम्नानुसार है?

01. निरीक्षक संतलाल आयाम।

02. उप निरीक्षक बंशनारायण शर्मा।

03. सउनि गिरीश सहाय।

04. प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी।

05. आरक्षक अजय यादव।

06. आरक्षक सुगन सोनवानी।

07. आरक्षक राजकुमार राजवाड़े।

08. आरक्षक मनोज एक्का।

09. आरक्षक निखिलेश एक्का, सभी तत्कालीन थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर।

The post नौ पुलिसकर्मियों को एक अतिरिक्त वेतनवृद्धि से किया गया पुरुस्कृत appeared first on KHABAR SAR.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *