बाजार में मधुमक्खी के हमले से भगदड़, हमले के शिकार मानसिक पीड़ित बालक जिला अस्पताल में भर्ती, हालात गंभीर!!

Spread the love

बाजार में मधुमक्खी के हमले से भगदड़, हमले के शिकार मानसिक पीड़ित बालक जिला अस्पताल में भर्ती, हालात गंभीर!!

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- कल शनिवार को आयोजित साप्तहिक बाजार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत लंजोडा़ में बताया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे अचानक हुए हमले में कई लोग मधुमक्खी के डंक से शिकार हो गये, जिसके चलते पूरे बाजार स्थल पर भगदड़ मंच गई।वहीं इस घटना में 14 वर्षीय बालक बसंत कुर्रे पिता बलवीर कुर्रे सैकड़ों मधुमक्खी के डंक का शिकार हो गया। उनके चेहरे में मधुमक्खियों ने बूरी तरह काट दिया। इस घटना के तुरंत बाद उनके परिजनों ने निजी वाहन से पीड़ित बालक को जिला अस्पताल पहुँचाया है। इस दौरान पीड़ित बालक बसंत कुर्रे की मां ने बताया कि बालक बचपन से मानसिक रूप से विक्षित है जिसकी वजह से वह अपने आप को हमले से बचा नही पाया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। फिलहाल जिला अस्पताल में डाँक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया वहीं उनकी हालात गंभीर बनी हुई है डाँक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए उचित इलाज हेतु जगदलपुर रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *