जनपद कार्यालयों में होगा पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों का केवाईसी

Spread the love

बलरामपुर अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया है कि पंजाब नेशलन बैंक शाखा बलरामपुर में  जिले के सुदूर क्षेत्र से केवाईसी कराने हेतु लोग बैंक पहुंच रहे हैं। चूंकि शाखा में बहुत ज्यादा संख्या में खाता धारकों की संख्या है तथा केवाईसी कराने के लिए बैंक के बाहर लम्बी लाईन लगी रहती है।

वर्तमान समय में पड़ रही तेज गर्मी तथा को देखते हुए खाता धारकों की समस्या को देखते हुए कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में खाता धारकों के केवाईसी अपडेशन हेतु सप्ताह मंें प्रतिदिन जनपदवार प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक कैम्प का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

जिसके तहत् सोमवार को जनपद कार्यालय शंकरगढ़ में, मंगलवार को जनपद कार्यालय राजपुर में, बुधवार को जनपद कार्यालय बलरामपुर में, गुरूवार को जनपद कार्यालय रामानुजगंज एवं पंचायत भवन सनावल में तथा शुक्रवार को जनपद कार्यालय वाड्रफनगर व जनपद कार्यालय कुसमी में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने खाता धारकों से अपील की है कि अपने संबंधित जनपद कार्यालय में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड की छाया प्रति तथा एक फोटो के साथ उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकतेे हैं। आवेदन जमा करने के पांच दिनों के पश्चात् अपने नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र में जाकर आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं।

The post जनपद कार्यालयों में होगा पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारकों का केवाईसी appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *