पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप अपूर्ण नाली निर्माण को पूर्ण कराने की मांग की

Spread the love

राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप अपूर्ण नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग की है।

नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद पूरनचंद जायसवाल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप अपूर्ण नाली निर्माण को पूर्ण कराने की मांग की है। आपको बता दे नाली निर्माण में नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी व पार्षद के बीच विवाद हो चुका है मामला पुलिस थाना से न्यायालय तक पहुंच चुका है।

इसके बाद नाली निर्माण कार्य अपूर्ण पड़ा हुआ है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुशवाहा ने कहा कि सब इंजीनियर छुट्टी पर गए हुए हैं बुधवार से नाली निर्माण कार्य चालू कराया जाएगा।

The post पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप अपूर्ण नाली निर्माण को पूर्ण कराने की मांग की appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *