रायगढ़

धरमजयगढ़ में अवैध शेड पर प्रशासन का प्रलयंकारी प्रहार, 55 फार्म JCB से रौंदे गए!!

Spread the love

धरमजयगढ़ में अवैध शेड पर प्रशासन का प्रलयंकारी प्रहार, 55 फार्म JCB से रौंदे गए!!

अपने आस पास की छोटी बड़ी खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें:.7898273316

रायगढ़@टक्कर न्यूज :- धरमजयगढ़ के बायसी कॉलोनी, मेंढरमार गांव में ऊरगा से पत्थलगांव बन रहे भारतमाला मार्ग पर मुआवजा हथियाने के लिए बनाए गए अवैध शेडों पर प्रशासन ने शनिवार को करारा वार किया। SDM प्रवीण कुमार भगत, तहसीलदार और भारी पुलिस बल की कड़ी निगरानी में सुबह से JCB ने करीब 55 फार्मों पर अवैध निर्माण को धूल में मिला दिया। रायगढ़ कलेक्टर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 अगस्त को नोटिस जारी कर 28 अगस्त तक शेड हटाने की चेतावनी दी गई थी। समयसीमा की अनदेखी करने वालों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सबक सिखाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग प्रशासन की इस बुलडोजर कार्रवाई की जमकर चर्चा कर रहे हैं। यह कदम अवैध कब्जों और निर्माण पर लगाम लगाने में ऐतिहासिक साबित होगा। प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button