जुआ एक्ट की लगातार कार्यवाही जारी, हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 02 आरोपी किये गए गिरफ़्तार

Spread the love

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से नगद 10000/- रुपये एवं ताश के 52 पत्ते किये गए जप्त

नवागढ़ अम्बिकापुर बिजली खम्भा के पास सार्वजनिक स्थान पर आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ

सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत् आपराधिक गतिविधियों के संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर लगातार कार्यवाही जारी है, इसी क्रम में मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, दिनांक 10/05/24 के शाम कों थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि नवागढ़ अंबिकापुर बिजली खम्भा के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्तियों द्वारा रुपये पैसे का हार-जीत का दांव लगाकर ताशपत्ती के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर आरोपियों की घेराबंदी कर 02 आरोपियों कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया, पुलिस टीम कों देखकर अन्य जुवारी मौक़े से फरार हो गये,
आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम

(01)राजू खान उर्फ़ करीम खान उम्र 39 वर्ष साकिन मोमिनपुरा अम्बिकापुर

(02) शकील खान उम्र 38 वर्ष साकिन छन्नादफाई थाना चिरमरी जिला कोरिया का होना बताये

आरोपियों के कब्जे से कुल 10000/- नगद एवं ताश का 52 पत्ता जप्त किया गया हैं, आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 315/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह, रिंकू गुप्ता शामिल रहे।

The post जुआ एक्ट की लगातार कार्यवाही जारी, हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 02 आरोपी किये गए गिरफ़्तार appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *