छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही नक्सलियों पर एक्शन जारी है।

Spread the love

जहां बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। तक़रीबन 12 तक चली में मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। वहीं LED की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए हैं। जिन्हें हेलीकाप्टर की मदद से एयर लिफ्ट किया गया है।

सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जहां पीडिया के जंगलों में मुठभेड़ के बीच अब तक 12 नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से मुठभेड़ जारी है।

12 सौ जवानों ने घेरा इलाके को 

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि, डीआरजी, एसटीएफ और CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा था

The post छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही नक्सलियों पर एक्शन जारी है। appeared first on khabarsar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *